अपनों ने मुंह फेरा, समाजसेवी बने सहारा, बेसहारा की मौत, कराया अंतिम संस्कार

जबलपुर: मुख्य रेलवे स्टेशन के बाहर रहकर गुजर-बसर करने वाली एक 55 वर्षीय बेसहारा महिला की बीमारी के कारण मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद भी जब परिजनों ने मुंह फेर आने से साफ इनकार कर दिया, तो सामाजिक संस्था गरीब नवाज कमेटी ने आगे बढक़र मृतिका का अंतिम संस्कार कराया।जानकारी के अनुसार, मूलत:भट्टा मोहल्ला, कटनी की रहने वाली मीना चौधरी पिता मिसरी चौधरी लगभग 55 वर्ष, पिछले काफी समय से जबलपुर में रह रही थी।

वह यहाँ मजदूरी करके अपना जीवन यापन करती थी। सिर पर छत न होने के कारण वह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर जहाँ भी जगह मिलती थी, वहीं सो जाया करती थी। पिछले कुछ दिनों से बीमारी से जूझने के कारण अचानक उनका निधन हो गया। महिला के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस और गरीब नवाज कमेटी के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे।

पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने काफी प्रयासों के बाद मृतिका के परिजनों को ढूंढ निकाला और उनसे संपर्क किया। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि परिजनों ने जबलपुर आने और शव को अपनाने से साफ मना कर दिया। अपनों के ठुकराने के बाद, समाज में कौमी एकता और इंसानियत का संदेश देते हुए गरीब नवाज कमेटी के सदस्य मृतिका के शव को ससम्मान तिलवारा मुक्तिधाम ले गए जहाँ पूरे रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।

Next Post

पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर ने दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी

Sat Jun 27 , 2026
पिता मुकेश के निधन के बाद नितिन मुकेश की जिंदगी में बड़ा मोड़ तब आया, जब लता मंगेशकर उन्हें अपने साथ अंतरराष्ट्रीय कॉन्सर्ट्स में लेकर गईं। इसी मौके ने उनके करियर को नई दिशा दी। हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक नितिन मुकेश आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। नितिन […]

You May Like