पांढुरना। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को नगर की तीन रिहायशी कॉलोनी के पांच घरों में घुसे एक दर्जन से अधिक नकाबपोश डकैतों द्वारा लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपयों के सोने,चांदी के आभूषण के साथ नगद राशि लूटकर फरार होने वाले डकैतों को पकड़ने पुलिस जुट गई है,इन डकैतों को पकड़ने एएसपी श्री सोनी द्वारा मोर्चा संभाल लिया है,आज स्वयं एएसपी नीरज कुमार सोनी ने पीडि़तोंं से जानकारी लेंने के साथ ही प्रत्येक घटना स्थल का सुक्ष्मता से निरीक्षण कर इन डकैतों को पकड़ने टीम का गठन कर इन आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
नगर जिला मुख्यालय के सांई कॉलोनी,संतोषी माता एवं न्यू रानी दुर्गावती वार्ड में बीते रात्रि एक दर्जन से भी अधिक नकाबपोश डकैतों पांच घरों में घुसकर इन लोगों को बंधक बनाते हुए लाखों रुपये के सोने,चांदी के आभूषण तथा नगद राशि लूटकर फरार हो गए,घटना की गंभीरता को देखते हुए रविवार की सुबह ही स्वयं अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सोनी ने इन कॉलोनी में पहुंचकर पीडि़तों से घटना के संदर्भ में विस्तार से जानकारी लेंने के साथ ही प्रत्येक घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर इन फरार डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन करते हुए इन्हें जिम्मेदारी सौंपी है,साथ ही अधीनस्थ पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की बैठक लेकर रात 12 बजे से सुबह तक नगर के प्रत्येक क्षेत्र में पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त करने की हिदायत भी दी है।
सूत्रों की माने तो जांचकर्ता पुलिस को इन डकैतों के अहम सुराग हाथ लगे है,बताया जा रहा है कि जिस तरह की वारदात को इन डकैतों ने नगर में अंजाम दिया है,कुछ इसी तरह ही घटना हाल ही में बीते दिनों सीमावर्ती महाराष्ट्र प्रदेश के अमरावती में भी घटित हुई है,वहीं सीसी कैमरे डकैतों का जो हुलिया दिखाई दे रहा है,इसी तरह के कद काठी के डकैत अमरावती में घटित डकैती में भी शामिल थे। इन डकैतों को महाराष्ट्र की पुलिस भी तालश में कर रहीं है ।
