
न्यायमूर्ति के द्वारा निर्माणाधीन न्यायालय परिसर का किया गया निरीक्षण, दो दिवसीय जिले के दौरे पर थे न्यायमूर्ति
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 13 जनवरी। जबलपुर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विनय जैन दो दिवसीय दौरे पर सिंगरौली में पहुंचे थे। आज उन्होंने एक ओर जहां जिला न्यायाधीश के लिए बने सरकारी आवास का लोकार्पण किया, वहीं दूसरी तरफ निर्माणाधीन न्यायालय परिसर का भी निरीक्षण एवं इसके साथ ही उन्होंने ई-सिविल कोर्ट का भी लोकार्पण किया।
जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र पाण्डेय ने बताया कि जबलपुर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति विवेक जैन रविवार से आज दिन सोमवार तक सिंगरौली दौरे पर थे। बीते दिन रविवार को उन्हें देवसर न्यायालय का निरीक्षण किया था और आज सोमवार को सुबह सबसे पहले उन्होंने रिलायंस तिराहे पर नवनिर्मित न्यायाधीश आवासीय परिसर का लोकार्पण किया है और उसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने बैढ़न में बना रहे नए न्यायालय भवन के निर्माण का जायज लिया है और सिंगरौली के निगाही में कोल माइंस का भी उन्होंने निरीक्षण किया है। उसके बाद जिला न्यायालय परिसर में बने ई-कोर्ट का उद्घाटन किया है। इधर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि न्यायमूर्ति ने जिस आवासीय परिसर का लोकार्पण किया है। उसमें 13 आवासीय परिसर हैं। जिनकी कुल लागत 6 करोड़ 90 लाख 43 हजार है। इसके अलावा निर्माण हो रहा नया कोर्ट 24 करोड रुपए की लागत से बनने जा रहा है। जिसमें 18 कोर्ट परिसर होंगे। इसके अलावा बेसमेंट पार्किंग के साथ अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेगी। न्यायमूर्ति जबलपुर के साथ भ्रमण कार्यक्रम में जिला न्यायालय के न्यायाधीश सहित पुलिस और प्रशासन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
