सोनम कपूर ने सब्यासाची के 25वें वर्षगांठ समारोह में बिखेरा जलवा

मुंबई, 26 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने सब्यासाची के 25वें सालगिरह समारोह में जलवा बिखेर दिया।

फैशन आइकन सोनम कपूर ने शनिवार रात इस भव्य जश्न में शिरकत की, जो सब्यासाची के सम्मान में आयोजित किया गया था।

इस खास मौके के लिए सोनम कपूर ने सिर से पैर तक असली सब्यासाची अंदाज़ में सजना चुना। सब्यासाची की विरासत को सम्मान देने के लिए उन्होंने उनके कलेक्शन से एक शानदार ब्लैक आउटफिट पहना। डियोर की साउथ एशियन ब्रांड एंबेसडर सोनम ने अपने लुक को इस अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के एक ट्रेंडी बैग के साथ पूरा किया। उनके इस लुक को उनकी बहन और जानी-मानी फैशनिस्टा रिया कपूर ने स्टाइल किया।

Next Post

नगर पालिका शिवपुरी की अर्थव्यवस्था को सुधारने सीएमओ ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

Sun Jan 26 , 2025
शिवपुरी: नगर पालिका शिवपुरी की गिरती अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए सीएमओ ईशांक धाकड़ ने अपना ब्लूप्रिंट तैयार किया है। वसूली में सुस्त मोड पर बैठे राजस्व विभाग को एक्टिव मोड पर कर दिया है। नपा के राजस्व महकमा लगातार प्राइवेट स्कूलों से बकाया सेवा शुल्क प्रभार की वसूली करने […]

You May Like