चोरी की फरियाद लेकर पहुंचे पीडि़त को दिखाया बाहर का रास्ता

जबलपुर: साहब, मेरी गाड़ी चोरी हो गई है, रिपोर्ट लिख लीजिए…। यह शिकायत लेकर गोहलपुर थाने पहुंचे एक फरियादी को ड्यूटी ऑफिसर ने डिजिटल बहाना बनाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया और कहां कि यहां एफआईआर नहीं होगी, ऑनलाइन जाकर खुद करवा लो। अफसर के इन शब्दों ने पीडि़त के जख्मों पर नमक छिडक़ने का काम किया। दरअसल शहर में वाहन चोर गैंग सक्रिय है। हर दिन वाहनों की चोरियां हो रही है । इसी बीच गोहलपुर पानी की टंकी के सामने रहने वाले युवक की बाइक चोरी हो गई।

जब पीडि़त थाने पहुंचा तो हाई-टेक पुलिस मैनुअल जिम्मेदारी से पल्ला झाडक़र डिजिटल होने का ढोंग कर रहते हुए फरमान सुना दिया कि एफआईआर ऑनलाइन करा लो। जबकि कोर्ट के सख्त निर्देश हैं कि संज्ञेय अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस एफआईआर दर्ज करने से मना नहीं कर सकती। जीरो एफआईआर के दौर में ऑनलाइन का बहाना बनाकर पीडि़त को टरकाना सीधे तौर पर लापरवाही है।

जानकारी के अनुसार सोहेल पिता शहाबुद्दीन इकबाल, निवासी गोहलपुर पानी की टंकी के सामने, पंडित मोतीलाल नेहरू वार्ड ने अपनी बाइक क्रमांक एमपी 20 जेड एन 6327 है जिसे उसने लेमा गार्डन सी-1/1 के पास लोहे की चैन से बांधकर खड़ी किया था। अज्ञात चोर चैन तोडक़र बाइक चुराकर ले गए । मंगलवार को जब अपनी खून-पसीने की कमाई से खरीदी गई गाड़ी चोरी होने का दर्द लेकर पीडि़त थाने पहुंचा तो ड्यूटी ऑफिसर विनोद का जवाब सुनकर पीडि़त के पैरों तले जमीन खिसक गई अफसर ने कहा यहां रिपोर्ट दर्ज नहीं होगी, ऑनलाइन जाकर करा लो। इसके बाद पीडि़त ऑनलाइन सेंटर के चक्कर काटा लेकिन तकनीकी कारणों से एफआईआर नहीं हुई जिसके बाद वे पुन: थाने पहुंचा इसके बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। पुलिस ने आवेदन लेकर पीडि़त को टरका दिया।

Next Post

पहाड़ी में छिपा रखा था शराब का जखीरा, दबोचा गया अवैध शराब तस्कर

Wed Apr 15 , 2026
जबलपुर: गोरखपुर पुलिस ने एकलव्य छात्रावास के पास पहाड़ी पर घेराबंदी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से भारी मात्रा में देशी शराब जब्त की गई है। गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामपुर छापर निवासी गंगा सोनकर भारी मात्रा […]

You May Like