दमोह में मासूम की हत्या करने वाली महिला भेजी गई जेल

दमोह। जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव में 3 वर्षीय मासूम की हत्या करने वाली महिला राजकुमारी लोधी को सोमवार शाम चौकी प्रभारी रमाशंकर मिश्रा और आरक्षक महिला सहित पुलिस के द्वारा न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.इस मामले में पुलिस ने केवल महिला को आरोपी बनाया है. महिला ने बच्चे का किडनैप करने के बाद आधे घंटे के अंदर ही उसकी हत्या कर दी थी और शव को भूसे में छुपा दिया था.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 9:30 बजे महुआ खेड़ा गांव निवासी माखन सिंह लोधी का 3 वर्षीय बेटा अनुरुद्ध सिंह अचानक लापता हो गया था. परिजनों ने खोजबीन के बाद तत्काल तेजगढ़ पुलिस को सूचना दी,पुलिस ने जांच शुरू की थी.उसके बाद एसपी आवेदन देकर बताया कि उन्हें अंदेशा है कि बेटे का अज्ञात लोगों के द्वारा अपहरण किया गया है. पुलिस के द्वारा मामले की जांच शुरू की गई और अगले दिन शनिवार दोपहर मासूम का शव घर से 50 मीटर दूर गोबर के ढेर पर मिला.जांच शुरू की गई सामने आया की मकान के विवाद को लेकर मृतक अनुरुद्ध सिंह की बड़ी मां राजकुमारी लोधी का परिवार में विवाद चलता था. इसके चलते उसने मासूम का अपहरण किया था. पहले बच्चे को जहर पिलाया गया इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. शव को भूसे के देर में छुपा दिया और परिवार के लोगों के साथ मिलकर बच्चे की खोज करने लगी. शनिवार सुबह मौका पाते ही महिला ने शव को गोबर के ढेर पर फेंक दिया.

Next Post

चलती ट्रेन से गिरे उप्र के युवक की मौत

Mon May 11 , 2026
उज्जैन। उत्तर प्रदेश के हमीदपुर में रहने वाला जगदीश पिता उदय भान 39 साल सूरत की साड़ी फैक्ट्री में काम करता था। दो माह से वह अपने घर हमीरपुर में था। रविवार को अर्जुन और दोस्त जगत के साथ वापस जाने के लिए झांसी सूरत एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ […]

You May Like