छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में हुई भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

कांकेर 05 फरवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से गुजरने वाले संबलपुर-दमकसा स्टेट हाईवे पर मंगलवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई।

यह दुर्घटना तब हुई जब एक स्कॉर्पियो ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक की बेटी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

भानुप्रतापपुर क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम कर रोज की तरह घर लौट रहे पुजारीपारा निवासी सदाराम नेवारा (उम्र 55 साल),बेटी यामिनी नेवारा (उम्र 24 साल), भतीजी भुनेश्वरी नेवारा (उम्र 25 साल) निवासी कालगांव को संबलपुर मुक्तिधाम के पास स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई।

Next Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

Wed Feb 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 फरवरी (वार्ता) दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए बुधवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया और मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ-साथ दो राज्यों की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आज कराये जा […]

You May Like