लापरवाह सर्वेयरों तथा ट्रांसपोर्टर को ब्लैकलिस्ट करने व FIR के आदेश

सागर।खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गुरूवार को सागर जिले के खाद्य और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे चना, मसूर, सरसों और गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने किसानों को हो रहे धीमे भुगतान को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का भुगतान शीघ्र कराया जाए। किसानों के भुगतान में विलम्ब के लिए जो अधिकारी कर्मचारी दोषी होंगे उनके लिए बक्शा नहीं जायेगा। खाद्य मंत्री ने जिला विपणन अधिकारी रोहित सिंह बद्येल एवं जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम डिप्टी कलेक्टर जूही गर्ग को किसानों का भुगतान किसी भी हाल में उनकी उपज बिकने के सात दिन के अंदर करने के निर्देश दिए।

बैठक में जब खाद्य मंत्री ने भुगतान में विलम्ब का पता किया तो ज्ञात हुआ की चना, मसूर व सरसों में सर्वेयर की लापरवाही के कारण भुगतान में विलंब हो रहा है, वहीं गेहूं में ट्रांसपोर्टर की गलती और धीमी गति से परिवहन के कारण भुगतान में देरी हो रही है। मंत्री ने बेहद नाराजगी व्यक्त करते हुए जिम्मेदार सर्वेयर उपलब्ध कराने वाली कंपनी के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कराने के साथ ही लापरवाह परिवहनकर्ता को ब्लैकलिस्ट करने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। मौके पर मौजूद परिवहनकर्ता को कड़ी फटकार भी लगाई। खाद्य मंत्री ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी की उपार्जन के दौरान सभी अधिकारी फील्ड पर रहें और ध्यान रखें कि किसानों को कोई परेशानी ना आये। श्री राजपूत ने कहा कि अधिकारी कंट्रोल रूम बनाकर 24 घंटे निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि बारदाना पर्याप्त है किसी भी समिति में बारदाने की कमी नहीं होनी चाहिए। सर्वेयरों की अगर शिकायत आती है तो उनपर कार्यवाही की जायेगी।

Next Post

धू-धूकर जल रहा बगदरा कला का जंगल

Thu Apr 24 , 2025
चितरंगी। चितरंगी वन परिक्षेत्र के बगदरा कला जंगल पिछले 24 घंटे से धू-धूकर जल रहा है। बगदरा जंगल में आग कैसे लगी, कारणों का पता नही चल पाया है। लेकिन इसी जंगल में पिछले साल भी इसी तरह भीषण आग लगने से आसपास के ग्रामीण दहशत में आ गये। गौरतलब […]

You May Like