कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन, प्रकरण दर्ज
जबलपुर: गोराबाजार में अनंततारा फेस 2 कालोनी में आधा एकड़ जमीन में गेंहू की कटाई उपरांत फसल की नरवाई में किसान ने आग लगा दी जिससे कालोनी का पर्यावरण दूषित हो गया। पुलिस ने जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अनंततारा फेस 2 कालोनी के लोगों ने सूचना दी कि अनंततारा फेस 2 के अंदर साईड में खेत है.
जिसमे गेंहू की फसल शरद कनोजिया ने बोई थी,जो हार्वेस्टर से कटवाने के बाद गेहू की नरवाई में आग लगाकर जला दिया है जिससे कालोनी का पर्यावरण दूषित हो रहा है, सूचना पर पहुंचकर जांच की गई। शरद कनोजिया ने खसरा नम्बर 385/02 की लगभग आधा एकड़ जमीन में गेंहू की कटाई उपरांत नरवाई को आग लगाकर जला दिया था। शरद कनोजिया उम्र 48, निवासी मधुवन कालोनी तिलहरी द्वारा जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के आदेश उल्लंघन करना पाये जाने पर आरोपी शरद कनौजिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
