मोदी ने बंगलादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

बैंकॉक/नयी दिल्ली 04 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज थाईलैंड के बैंकॉक में बंगलादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।

बंगलादेश में सेना समर्थित अंतरिम सरकार के गठन के बाद दोनों देशों के बीच पहली उच्चतम स्तरीय बैठक थी।

द्विपक्षीय बैठक शुरू करने से पहले दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया।

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित इस बैठक में भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल शामिल हुए।

विदेश मंत्रालय के बाह्य प्रचार प्रभाग की ओर से बैठक की तस्वीरें साझा की गयी है।

Next Post

बिम्सटेक मंत्रियों ने समुद्री परिवहन सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए

Fri Apr 4 , 2025
बैंकॉक,04 अप्रैल (वार्ता) थाईलैंड के बैंकॉक में बिम्सटेक मंत्रिस्तरीय बैठक (एमएम) के 20वें सत्र में मंत्रियों ने समुद्री परिवहन सहयोग पर बिम्सटेक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह क्षेत्रीय समुद्री साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में नेताओं के दृष्टिकोण, निर्णयों और निर्देशों को […]

You May Like