शिवपुरी: करैरा में नायब तहसीलदार विजय त्यागी ने किसान को थप्पड़ मार दिया. किसान खाद वितरण केंद्र पर टोकन लेने के लिए लाइन से निकलकर दूसरी लाइन में लगने की कोशिश कर रहा था. जब नायब तहसीलदार ने किसान को थप्पड़ जड़ा तो दूसरे किसानों ने इसका वीडियो बना लिया.
लेकिन पुलिस ने मोबाइस से वीडियो डिलीट करवा दिए. किसानों का आरोप है कि नायब तहसीलदार ने पुलिस बल का उपयोग कर वीडियो डिलीट करवाए. नायब तहसीलदार ने ही किसान से मोबाइल लेकर वीडियो डिलीट किया था. वहीं इस घटना को लेकर थाना प्रभारी विनो छावई का कहना है कि खाद और टोकन वितरण केंद्र पर पुलिस की तैनाती है. इस प्रकार की घटना नहीं हुई है.
