मऊगंज पुलिस कंट्रोल परिसर में वृक्षारोपण

रीवा: मऊगंज जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है. इस क्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन तथा पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में समारोहपूवर्क पौधे रोपित किये. इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि मऊगंज जिले के नगरीय निकायों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जायेगा.

इसके लिए हर व्यक्ति सहयोग करें. कार्यालय परिसरों, आंगनवाड़ी केन्द्र, छात्रावास तथा स्कूल परिसरों में भी वृक्षारोपण किया जायेगा. हर व्यक्ति अपने पूर्वाजों की स्मृति में कम से कम एक पौधा आवश्य रोपित करें. रोपित पौधे की उचित देखभाल कर उसे तैयार करें. धरती पर हरियाली की चादर रहेगी तभी हमें पर्याप्त पानी और सांस लेने के लिए साफ हवा मिलेगी. वृक्षारोपण सामाजिक दायित्व के साथ बहुत बड़े पुण्य का कार्य है.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान में मऊगंज जिले के सभी पुलिस थानों और चौकियों के परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा. सामूहिक रूप से सर्वाजनिक स्थलों में किये जाने वाले वृक्षारोपण में भी पुलिस विभाग भागीदारी निभायेगा. विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी कम से कम एक पौधा आवश्य रोपित करेंगे.

एक पेड़ माँ के नाम अभियान अपने पूर्वाजों की स्मृति को चिर स्थाई बनाने के साथ मातृ प्रेम और पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प है. सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संगठनों और आमजनता को भी इस अभियान से जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है. पर्यावरण संतुलन बनाये रखना हम सबकी जिम्मेदारी है. इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी सचि पाठक वा पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ मिलकर सैकड़ो पौधे रोपित किये गये

Next Post

आयुष्मान योजना: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज केडीन के खिलाफ लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला

Fri Jul 4 , 2025
शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मदास परमहंस के विरुद्ध लोकायुक्त ने आयुष्मान योजना की राशि अपने खाते में जमा करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मदास परमहंस और अधीक्षक आशुतोष चोरिषी के विरुद्ध लोकायुक्त में रामनिवास शर्मा ने शिकायत दर्ज […]

You May Like