आयुष्मान योजना: शिवपुरी मेडिकल कॉलेज केडीन के खिलाफ लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला

शिवपुरी: मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मदास परमहंस के विरुद्ध लोकायुक्त ने आयुष्मान योजना की राशि अपने खाते में जमा करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मदास परमहंस और अधीक्षक आशुतोष चोरिषी के विरुद्ध लोकायुक्त में रामनिवास शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मेडिकल कॉलेज के इन दोनों अधिकारियों ने आयुष्मान योजना में भ्रष्टाचार किया है।

मप्र शासन के निर्देशों को धता बताकर दोनों डॉक्टरों ने आयुष्मान योजना की प्रोत्साहन राशि अपने खातों में अंतरित की जबकि दोनों को इसकी पात्रता नहीं थी। खास बात यह है कि डीन डॉ. परमहंस पर तो उस अवधि की राशि भी हड़पने का आरोप है, जिस समय वह विदिशा में पदस्थ थे।शिकायतकर्ता आरएन शर्मा ने बताया कि लोकायुक्त कार्यालय भोपाल ने इस मामले में उन्हें एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि उनके द्वारा संदर्भित शिकायत में प्रकरण क्रमांक 552/ई/24 पंजीबद्ध किया गया है।

शिकायतकर्ता आरएन शर्मा ने बताया कि उनके द्वारा इस मामले में शिकायत लोकायुक्त एवं ईओडब्ल्यू में तथ्यों के साथ प्रस्तुत की गई थी। शिकायतकर्ता के अलावा कुछ पूर्व चिकित्सकों ने भी शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक एवं डीन की शिकायतें शासन को की थी। जब इस मामले में शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. धर्मदास परमहंस से उनका पक्ष जानने के लिए मोबाइल कॉल किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Next Post

SA से लाए जाएंगे चार और चीते,प्रभास व पावक का कूनो से गांधीसागर ट्रांसफर

Fri Jul 4 , 2025
श्योपुर: देश में चीता पुनर्वास परियोजना के तहत श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में बसाए गए चीतों में से दो प्रभास व पावक को गांधीसागर अभयारण्य में छोडा गया है। यहां भी चीतों को बसाया जाना है। दोनों चीते यहां की आबोहवा में रम चुके है। गर्मी और लू के […]

You May Like

Play sound