साहू समाज की तिरुपति बालाजी धर्मयात्रा

भोपाल। साहू समाज भोपाल द्वारा आयोजित तिरुपति बालाजी की चार दिवसीय भव्य धर्मयात्रा 124 श्रद्धालुओं के साथ हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुई। समाज में धार्मिक जागरूकता और एकजुटता का यह अनुपम उदाहरण रहा। यात्रा के संस्थापक संजय साहू बालाजी मार्बल और अनीता साहू ने बताया कि उनका परिवार वर्ष 2001 से निरंतर निजी खर्च पर सौ से अधिक श्रद्धालुओं को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराता आ रहा है। यात्रा में ट्रेन सुविधा से लेकर भोजन नाश्ता दर्शन टिकट और वेल्लोर स्थित लक्ष्मी माता मंदिर के दर्शन तक की सभी व्यवस्थाएं की जाती हैं। यात्रा संचालन में डॉ अदिति साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि समाज की सेवा करना उनके लिए गर्व की बात है और हर वर्ष इस यात्रा में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ रही है। व्यापारी वर्ग के श्रद्धालुओं ने भी इसे विशेष अनुभव बताया। भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू और प्रीतम साहू ने कहा कि व्यापारिक व्यस्तताओं के बीच परिवार सहित ऐसे दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए अविस्मरणीय रहा। साहू समाज के उप महामंत्री मुकेश साहू मिर्ची और उत्सव मंत्री पिंटू साहू ने बताया कि 124 सदस्यों के विशाल जत्थे के साथ की गई यह यात्रा उनके लिए विशेष और यादगार रही। यात्रा में शामिल मुकेश गुप्ता सतीश नंदा और राकेश जैन ने कहा कि पूरे सफर में भोजन नाश्ता भजन कीर्तन और नृत्य ने यात्रा को और आनंदमय बना दिया। संयोजक सुरेंद्र साहू और रोहित साहू ने कहा कि आपसी भाईचारा और स्वच्छ वातावरण ने यात्रा को और सुखद बनाया।

 

Next Post

सड़कों पर ‘नशे का ट्रैफिक’, 20 हजार शराबी ड्राइवरों से वसूले 20 करोड़

Sat Nov 22 , 2025
इंदौर: शहर की सड़कें इन दिनों ट्रैफिक से ज़्यादा टेस्टर मशीनों की गवाह बन रही हैं. बीते एक साल में यातायात पुलिस ने ऐसे ड्राइवरों पर शिकंजा कसते-कसते आंकड़ा वहाँ पहुँचा दिया है, जहाँ रिपोर्ट पढ़कर समझ आता है कि इंदौर में शराब पिए बगैर कुछ लोग शायद ब्रेक भी […]

You May Like