नपाध्यक्ष ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

सीहोर. लुनिया चौराहा ब्रिज से राम मंदिर तक 17 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा. पार्षद सपना रवि मालवीय के नेतृत्व में नपाध्यक्ष पिं्रस राठौर और अतिथि पार्षद अजयपाल सिंह, मुकेश मेवाड़ा, कमलेश राठौर, लोकेंद्र वर्मा, प्रदीप बिजोरिया, कुमलेश कुशवाहा का स्वागत किया गया. नपाध्यक्ष ने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा और माता मंदिर पर टीनशेड भी लगवाया जाएगा. कार्यक्रम में रंजीत वर्मा, विजेंद्र कौशल, जितेंद्र चौरसिया, सन्नी लूनिया, फूल सिंह, अमर सिंह, सावन लूनिया, कुंदन वर्मा, ओम सिंह बिजोरिया आदि मौजूद थे.

 

Next Post

बुधनी का अस्पताल बना ताले वाला अस्पताल, करोड़ों की लागत के बाद भी मरीज भटक रहे

Thu Oct 9 , 2025
बुधनी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भले ही सिविल अस्पताल का दर्जा मिल गया हो और करोड़ों रुपए की लागत से इसका नया भवन तैयार हो चुका हो, लेकिन मरीजों की परेशानी अब भी जस की तस है.बुधवार को अस्पताल के निरीक्षण में अधिकांश डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले, […]

You May Like