दतिया: 16 घन मीटर क्षमता वाले डंपर में 30 घन मीटर रेत मिली है।प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ओवरलोड रेत का परिवहन कर रहे डंपर को जब्त किया है। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खनन व परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है।
मांगरोल चौकी के पास डंपर क्रमांक एमपी 07 जेडक्यू 8947 रेत भरकर ग्वालियर की तरफ जा रहा था। डंपर की जांच करने पर पाया कि 16 घन मीटर रेत की रॉयल्टी हैं जबकि नाप करने पर डंपर में करीब 30 घन मीटर अवैध रेत भारी पाई गई। अवैध रूप से ओवरलोडिंग करके रेत का परिवहन करने पर डंपर को जप्त कर पुलिस चौकी मगरोल थाना डीपार के सुपुर्द किया गया है।
