शहर में झमाझम बारिश होने से तापमान में आई गिरावट, नौतपा के सातवें दिन हुई जोरदार बारिश

छिंदवाड़ा। नौतपा में अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार जमकर तपेगा। गर्मी इस बार लोगों को हलाकान कर देगी, लेकिन नौतपा के आठवे दिन मौसम ने करवट ली। दोपहर तीन बजे करीब आसमान में बादलों ने डेरा डाल लिया। तकरीबन 4 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। जो लगातार आधा घंटा बारिश होते रही। जिसके चलते लोगों ने बारिश से बचाने अपने आपकों बचाने दुकानों या अन्य स्थानों के नीचे छुपते नजर आए। बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। निचले इलाकों और सड़कों में जहां तहां पानी भर गया। हालांकि बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली। मौसम में ठंडक घुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। इधर बारिश के बाद 5 बजे तक रूक रूककर बूंदा-बांदी होते रही। मौसम वैज्ञानिक संत कुमार शर्मा ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। अगले 48 से 72 घंटों के दौरान जिले में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। तेज हवाओं के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत मिली है। इसके साथ ही गागीवाड़ा मार्ग में एक पुराना पेड़ मार्ग पर आ गिरा जिसके चलते कुछ समय के लिए मार्ग बाधित हुआ जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यान

बारिश के बाद अचानक धूप निकलने से मौसम में परिवर्तन देखने मिल सकता है। इससे मौसम गरम ठंडा होने से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। सबसे अधिक बच्चे और बुजुर्ग प्रभावित होंगे। बासा भोजन और पानी की कमी स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है। इसलिए फलों का जूस, गन्ने का रस, शिंकजी पिएं। वही ताजा भोजन और अधिक से अधिक पानी लें। ऐसे मौसम में डायरिया होने की पूर्ण संभावना रहती है। शिकायत होने पर नजदीकी अस्पताल में दिखाएं। बगैर डाक्टर के सलाह के कोई भी दवा न ले।

किसानों के ली राहत की सांस

इस बारिश किसानों के लिए अमृत साबित हो रही है। जिनके किसानों के यहां मक्का बड़ा हो गया है। उनके लिए फायदेमंद साबित हो रही है। वही जिन किसानों को हल बक्खर चलाना है उन किसानों को बतर मिल गई। इससे किसानों के चेहरे पर खुषियां छा गई है।

Next Post

मोर का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Jun 1 , 2026
मंदसौर/नाहरगढ। डीएफओ संजय रायखेरे द्वारा बताया गया कि पुलिस थाना नाहरगढ़ से प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम बेटीखेड़ी, तहसील सीतामऊ में त्वरित कार्यवाही की गई। सूचना अनुसार दो व्यक्तियों को राष्ट्रीय पक्षी मोर का अवैध शिकार करते हुए ग्रामीणों द्वारा पकड़ा गया था। वन […]

You May Like