इशिका चौधरी ने हॉकी स्टेडियम के नवोदित खिलाड़ियों के लिए खेल किट भेजी

ग्वालियर: विश्व कप महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्वीटजरलैंड और नीदरलैंड रवाना होने से पहले दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम की पूर्व खिलाड़ी कुमारी इशिका चौधरी ने दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम के नवोदित खिलाड़ियों के लिए खेल किट भेजी है। दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक अविनाश भटनागर ने सभी खिलाड़ियों को इशिका चौधरी द्वारा भेजी गई खेल सामग्री का वितरण किया। खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इशिका चौधरी और भारतीय महिला हॉकी टीम को विश्व कप के लिए शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की।

Next Post

ओमेगा सीकी मोबिलिटी ने अपने वाहनों में बैटरी इंटेलिजेंस को बेहतर बनाने के लिए इलेक्ट्रा एआई से की साझेदारी

Tue Aug 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 अगस्त (वार्ता) इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली भारतीय कंपनी ओमेगा सीकी मोबिलिटी (ओएसएम) ने मंगलवार को इलेक्ट्रा एआई के साथ एक रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत ओएसएम के इलेक्ट्रिक वाहन पारितंत्र में उन्नत बैटरी हेल्थ इंटेलिजेंस को एकीकृत किया जायेगा जिसमें इलेक्ट्रा एआई को […]

You May Like

मनोरंजन