इंदौर पीटीसी में पासिंग आउट परेड शुरू, डीजीपी ले रहे सलामी

इंदौर:पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र की पासिंग आउट परेड शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा परेड की सलामी ले रहे हैं, वहीं विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) रवि कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।

परेड ग्राउंड पर नव आरक्षक सधे कदमों से मार्च पास्ट कर रहे हैं और सलामी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर वाहनी सिंह के नेतृत्व में आयोजन हो रहा है। कार्यक्रम में पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं और परेड का अवलोकन कर रहे हैं।समारोह में आगे उत्कृष्ट प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया जाएगा और प्रशिक्षण सत्र का औपचारिक समापन किया जाएगा। फिलहाल अभी परेड शुरू हो चुकी है।

Next Post

ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा

Tue Jun 9 , 2026
टी20 विश्वकप से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर से रिपोर्टर द्वारा रिटायरमेंट पर सवाल पूछने पर हरमन ने करारा जवाब दिया। रिपोर्टर की बोलती बंद हो गई। वनडे विश्वकप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब टी 20 विश्वकप के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है। टीम की नजर एक बार […]

You May Like