टी20 विश्वकप से पहले कप्तान हरमनप्रीत कौर से रिपोर्टर द्वारा रिटायरमेंट पर सवाल पूछने पर हरमन ने करारा जवाब दिया। रिपोर्टर की बोलती बंद हो गई।
वनडे विश्वकप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब टी 20 विश्वकप के लिए इंग्लैंड पहुंच गई है। टीम की नजर एक बार फिर से विश्वकप जीतने पर है। 12 जून से शुरू होने वाले विश्वकप में पहली बार 12 टीमें भाग ले रहीं हैं। इसमें भारत को बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स जैसी टीमों के साथ ग्रुप A में रखा गया है। भारतीय टीम 2020 के विश्वकप में रनर-अप रही और 2022 में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। इस बार टीम की निगाहें टी-20 विश्व कप जीतने पर हैं।
दिया तगड़ा जवाब
विश्वकप शुरू होने से पहले सभी टीम के कप्तानों के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस किया गया। इस दौरान एक रिपोर्टर ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर से उनके रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछ लिया। इस पर हरमन ने ऐसा करारा जवाब दिया कि पूरे कमरे में सन्नाटा फैल गया। रिपोर्टर द्वारा हरमन से आखिरी वर्ल्डकप का सवाल करने पर उन्होंने कहा, क्या आपको लगता है कि मुझे रुक जाना चाहिए? आगे उन्होंने कहा कि आप ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं?
इंग्लैंड और श्रीलंका के मैच से शुरू होगा टूर्नामेंट
12 जून से शुरू होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट की शुरुआत मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के मैच से होगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 5 जुलाई को इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। सभी ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
पाकिस्तान से होगा पहला मुकाबला
12 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। यह मैच 14 जून को बर्मिंघम में खेला जाएगा। पाकिस्तान और भारत की क्रिकेट मैदान में प्रतिद्वंदिता जग जाहिर है। इसके बाद 17 जून को नीदरलैंड्स से भारत का मुकाबला होगा। 21 जून को साउथ अफ्रीका और 25 जून को बांग्लादेश के साथ भारत का मैच है। भारत का ग्रुप का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। भारत टीम का सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा।
