नागदा थाना प्रभारी गवरी सम्मानित

उज्जैन। पिछले दिनों नागदा क्षेत्र में फांसी पर लटके एक युवक की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक की जान बचाने वाले नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को उज्जैन की सामाजिक संस्था मुस्कान मानव सेवा समिति द्वारा ऑपरेशन सिंदूर अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रईस खान एवं फारूक वल्ली ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की रात लगभग 2 बजे, जब युवक के परिजन उसे मृत मानकर विलाप कर रहे थे, उसी समय थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल युवक को फंदे से नीचे उतरवाया और बिना समय गंवाए सीपीआर देकर प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद युवक को स्वयं की गोद में लेकर अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी। इससे पूर्व भी थाना प्रभारी गवरी द्वारा एक सडक़ दुर्घटना के दौरान, जब उनकी स्वयं की कार पलट गई थी, अपनी जान की परवाह किए बिना वाहन चालक को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई गई थी। संस्था ने कहा कि ऐसे अधिकारियों का सम्मान इसलिए आवश्यक है ताकि समाज पुलिसिंग के साथ-साथ संवेदनशीलता, मानवीय मूल्यों और सेवा भावना से भी प्रेरणा ले सके। थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी जैसे व्यक्तित्व पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाते हैं और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं।

Next Post

विकास कार्यों को लेकर सीएम से मिले राय

Tue Jan 6 , 2026
सीहोर। मंगलवार को विकास कार्यों को लेकर विधायक सुदेश राय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा की. विधायक सुदेश राय ने कहा कि मेट्रोपॉलिटन सिटी प्रोजेक्ट में पूरा सहयोग करेंगे और जनता के हितों को भी सर्वोपरि रखते हुए विकास कार्यों पर फोकस करेंगे. विधायक राय ने विधानसभा क्षेत्र […]

You May Like