ग्वालियर: जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज में आपसी विवाद के दौरान एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।
फरियादी आकाश सैनी (26) ने पुलिस को बताया कि आरोपी विनोद सैनी और विजय सैनी ने उसे रोककर अश्लील गालियां दीं। जब उसने विरोध किया तो दोनों ने उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।
घटना के बाद पीड़ित जनकगंज थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।
जनकगंज थाना पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
