सिंगरौली:पीएमसीओई शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैढ़न के वरिष्ठ खेल अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय का चयन राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में म.प्र. का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 6 से 9 अगस्त तक रायपुर छत्तीसगढ़ स्थित पुष्टिकार समाज भवन, श्री बुड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता में डॉ. राय 105 किलोग्राम भार वर्ग की मास्टर-2 श्रेणी में अपनी चुनौती पेश करेंगे। आयोजन समिति द्वारा जारी प्रमाण-पत्र में उन्हें 6 अगस्त को सुबह 10 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
