जबलपुर: जालसाज ने एक दुकानदार के खाते से पहले पांच हजार रुपए निकाले और फिर 25 हजार का लोन निकाल लिया। घमापुर पुलिस ने रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि सुशील कुशवाहा 37 साल निवासी शुक्ला होटल लालमाटी थाना घमापुर ने एक लिखित शिकायत की कि उसके दुकान में एक व्यक्ति आकर बोला कि मैं पेटीएम का कर्मचारी हूँ, उसका मोबाईल लेकर उसके मोबाईल से 5000 रुपये अपने मोबाईल में ट्रान्सफर कर लिया और उसके बजाज फायनेंस कंपनी के कार्ड ऐप का इस्तेमाल कर 25000 रुपये का लोन निकाल लिया। उसे इस धोखाधड़ी के बारे में तब पता चला जब बैंक से पैसे कटने का मैसेज आया ।
