
इंदौर। मध्यप्रदेश की राजनीति शनिवार को उस समय गरमा गई जब पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह को पुलिस ने शीतला माता मंदिर जाने से रोक दिया। सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं को लेकर दिग्विजय सिंह ने अदालत में अर्जी भी दायर की है।
इसके बाद वे सराफा थाने पहुंचे और विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं, दूसरी ओर व्यापारी और भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब थाने के बाहर हंगामा हुआ और कुछ कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह पर चूड़ियां फेंकने की कोशिश भी की।
