कियारा आडवाणी दूसरी बार बनेंगी मां, सिद्धार्थ के साथ शेयर की गुडन्यूज

मुंबई। बॉलीवुड स्टार कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। दोनों ने 7 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर जॉइंट पोस्ट कर प्रेग्नेंसी का ऐलान किया।

कपल ने कैप्शन में लिखा- ‘एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे का आशीर्वाद मिला है, हमारा दिल प्यार और शुक्रगुजारी से भरा है’। तस्वीर में उनकी बेटी सरायाह अपने आने वाले भाई-बहन के छोटे वूलन मोजे पकड़े नजर आ रही हैं।

करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर और रिया कपूर समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी। सिद्धार्थ-कियारा ने 2023 में शादी की थी और 2025 में पहली बेटी का स्वागत किया था।

Next Post

‘वोट चोरी’ के खिलाफ छात्र संगठनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर मार्च का ऐलान

Wed Oct 7 , 2026
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार, 7 अक्टूबर को छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी से जुड़े प्रतिनिधियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा ‘Vote Chori’ के खिलाफ संयुक्त संघर्ष और आगामी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर […]

You May Like