‘वोट चोरी’ के खिलाफ छात्र संगठनों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर मार्च का ऐलान


नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में बुधवार, 7 अक्टूबर को छात्र संगठनों और सिविल सोसाइटी से जुड़े प्रतिनिधियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य मुद्दा ‘Vote Chori’ के खिलाफ संयुक्त संघर्ष और आगामी 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित मार्च है।इस संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में AISA की अध्यक्ष नेहा, CJP के प्रवक्ता सौरव दास और प्रवक्ता रत्ना सिंह, SFI के अध्यक्ष आदर्श शाजी और AISF के अध्यक्ष विराज शामिल हैं। कार्यक्रम में वक्ताओं की ओर से चुनावी प्रक्रिया, वोट के अधिकार और कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अपनी बात रखी जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस का संदेश “United Struggle Against Vote Chori” रखा गया है। आयोजकों की ओर से 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर मार्च की घोषणा की गई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस मार्च की तैयारियों और आगे की आंदोलन की रणनीति को लेकर भी जानकारी सामने आने की संभावना है।छात्र संगठनों का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर वे संयुक्त रूप से अपनी आवाज उठा रहे हैं। आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संगठन इस मुद्दे पर अपनी मांगों और आगे की रणनीति को सार्वजनिक कर रहे हैं।प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित इस कार्यक्रम पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की भी नजर है। 10 अक्टूबर को होने वाले जंतर-मंतर मार्च में कितने संगठन और कार्यकर्ता शामिल होंगे, इसे लेकर भी तस्वीर आगे साफ होगी।

Next Post

जनसेवा के 25 साल पूरे, PM मोदी ने श्री विनायक मंदिर में की पूजा-अर्चना

Wed Oct 7 , 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायक मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा की और देशवासियों की सुख-समृद्धि एवं बेहतर स्वास्थ्य की कामना की। पीएम मोदी ने भगवान से देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए […]

You May Like