
छिंदवाड़ा. शहर में एमडीड्रग्स की आदत युवाओं को होने लगी है. तस्कर एमडीड्रग्स की तस्करी कर छिंदवाड़ा लाते है और यहा लाकर युवाओं को बेचते है. उक्त बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एमडीड्रक्स की तस्करी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 ग्राम एमडीड्रग्स पाउडर जब्त किया है. कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी को शक्त निर्देश दिए गए कि जिले मे अवैध मादक पदार्थों के विरुध्द शक्त की जाए. इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को बीते दिवस मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि जिला सिवनी निवासी विशाल विश्वकर्मा नागपुर रोड़ पर स्थित ईमलीखेडा में एमडीड्रग्स पावडर लेकर आने वाला है और एमडीड्रग्स पाउडर अनिमेष सूर्यवंशी जो न्युटन परासिया का रहने वाला है को बेचने वाला है. उक्त बात की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ईमलीखेड़ा पहुंच गई और पुलिस ने घेराबंदी कर विशाल विश्वकर्मा और अनिमेष सूर्यवंशी को गिरफ्तार कर उनके पास से 15 ग्राम एम.डी ड्रग्स, एक दो पहिया वाहन, दो मोबाईल एवं नगदी राशी 2700 रुपए जब्त कर लिया.
नागपुर में पकड़ाया तीसरा आरोपी
कोतवाली पुलिस ने एमडीड्रक्स के साथ पकड़ाए विशाल पिता रामकुमार विश्वकर्मा 27 वर्ष निवासी जिला सिवनी, अनिमेष पिता राजेन्द्र सूर्यवंशी 28 वर्ष निवासी न्यटन थाना परासिया को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पूछताछ में विशाल विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि उसने नागपुर निवासी अब्दुल रशीद पिता अब्दुल रहमान कुरैशी 49 वर्ष से एमडीड्रग्स खरीदकर लाया था. इस पर कोतवाली पुलिस की टीम नागपुर पहुंची और आरोपी अब्दुल रशीद को गिरफ्तार कर छिंदवाड़ा लेकर आ गई. पूछताछ में अब्दुल रशीद ने एमडीड्रक्स विशाल को बेचने की बात कबूल किया है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपी विशाल विश्वकर्मा के विरुध्द पुर्व में जिला सिवनी एमडीड्रग्स, चोरी, मारपीट के करीब 08 मामले एवं अब्दुल राशीद कुरैशी के विरुद्ध नागपुर मे बलबा एवं मारपीट के मामले पंजीबध्द है.
इस टीम को मिली सफलता
उक्त मामले में नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चौधरी, कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार धुर्वे, उनि नारायण सिंह बघेल, सउनि ब्रिजेश सिंह रघुवंशी, प्र.आर. युवराज सिंह रघुवंशी, आर. विकाश बैस, आर. सागर डेहरिया, आर. परवेज हाजमी आर. भास्कर बघेल, प्र.आर. नितिन रघुवंशी, आर. आदित्य रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किये जाने की घोषणा की गई है.
