डॉ. अमरसूर्या की यात्रा भारत और श्रीलंका के संबंधों को नई गति प्रदान करेगी: मोदी

नयी दिल्ली 17 अक्टूबर (वार्ता) श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिनी अमरसूर्या ने शुक्रवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
श्री मोदी ने डा अमरसूर्या का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी यात्रा ऐतिहासिक और बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों को नई गति प्रदान करेगी।
प्रधानमंत्री ने इस दौरान इस वर्ष अप्रैल की अपनी श्रीलंका की राजकीय यात्रा का उल्लेख किया। उस समय उन्होंने राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के साथ सहयोग के सभी क्षेत्रों पर उपयोगी चर्चा की थी।
दोनों नेताओं ने शिक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार विकास सहयोग और मछुआरों के कल्याण सहित कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की।
श्री मोदी ने भारत और श्रीलंका के बीच विशेष संबंधों पर प्रकाश डालते हुए दोनों देशों की साझा विकास यात्रा में साथ मिलकर काम करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
श्रीलंका की प्रधानमंत्री इन दिनोंं भारत की यात्रा पर यहां आई हुई हैं।
संजीव
वार्ता
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति दिसानायका को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि वह उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने के लिए उत्सुक हैं।

Next Post

शिक्षा समानता और प्रगति का सशक्त माध्यम- सूद

Fri Oct 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने कहा है कि हमारे लिए शिक्षा केवल रोजगार का ही नहीं बल्कि समाज में समानता और प्रगति का सबसे सशक्त माध्यम है। श्री सूद ने आज श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरीनी अमरसूर्या के साथ रोहिणी स्थित दिल्ली सरकार […]

You May Like