बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही में 56 प्रतिशत की गिरावट : रिपोर्ट

तेहरान, 28 जुलाई (वार्ता) यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के जहाजों के लिए बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य बंद करने की घोषणा के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले कारोबारी जहाजों की संख्या में 56 प्रतिशत की गिरावट आयी है। यह जानकारी अमीरात के समाचार पत्र द नेशनल ने विश्लेषणात्मक कंपनी क्लेपर के आंकड़ों के हवाले से दी है। हूतियों ने इससे पहले घोषणा की थी कि वे सऊदी अरब के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी लागू कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सऊदी अरब पिछले 12 वर्षों से यमन के हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण बनाए हुए है और ईरानी विमान से हूती प्रतिनिधिमंडल के सना हवाईअड्डे पर उतरने के दौरान हवाईअड्डे पर गोलाबारी की गयी थी।

रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को केवल 15 वाणिज्यिक जहाज बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य से गुजरे, जबकि नाकेबंदी की घोषणा वाले दिन (20 जुलाई) इस मार्ग से 34 जहाजों का आवागमन हुआ था। इस प्रकार जहाजों की आवाजाही में 56 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी। क्लेपर के आंकड़ों के अनुसार, रविवार को इस मार्ग से गुजरने वाले 15 जहाजों में से नौ लाल सागर से बाहर जा रहे थे, जबकि छह लाल सागर की ओर प्रवेश कर रहे थे। इन जहाजों में कच्चा तेल, अनाज और उर्वरक जैसी वस्तुओं की ढुलाई की जा रही थी।

.....

Next Post

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: हाई जंप में रजत पदक जीतने वाले एथलीट सर्वेश कुशारे को राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

Tue Jul 28 , 2026
नई दिल्ली,  ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतने वाले भारतीय एथलीट सर्वेश अनिल कुशारे को देश भर से बधाइयां मिल रही हैं। उन्होंने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर इतिहास रच दिया है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने सराहा शानदार […]

You May Like