क्युरियस जूनियर टेलेंट सर्च परीक्षा में गौरवी राय को मिली सफलता

परासिया। परासिया के वार्ड क्रमांक बारह निवासी गौरवी राय ने फिजिक्स वाला द्वारा आयोजित क्युरियस जूनियर टेलेंट सर्च परीक्षा में सफलता पाई है। गौरवी को आईपैड पुरस्कार में दिया गया। वहीं इसरो भ्रमण का भी मौका मिला है। गौरवी परासिया नगर पालिका के सेनेटरी इंस्पेक्टर दीपक राय और पूनम राय की पुत्री है। संत चावरा एकेडमी में कक्षा छठी की छात्रा है।

क्युरियस जूनियर टेलेंट सर्च परीक्षा फिजिक्स वाला के क्युरियस प्लेटफार्म द्वारा आयोजित की जाने वाली एक राष्ट्रीय स्तर की स्कॉलरशिप और प्रतिभा खोज परीक्षा है। यह मुख्य रूप से स्कूल के युवा छात्रों के तार्किक चिंतन और शैक्षणिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन की गई है। ये परीक्षा कक्षा 6, 7 और 8वीं के छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। ये एक आन लाईन परीक्षा है जिसका उद्देश्य छात्रों के भीतर छिपे टैलेंट, तार्किक क्षमता और गणित विज्ञान के कोर कॉन्सेप्ट्स को पहचानना और पुरस्कृत करना है।

Next Post

उपचार के दौरान सैनिक की मौत,राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

Sun Oct 25 , 2026
पांढुरना, देशवासियों की सुरक्षा के लिए सेना की बीएसएफ में सैनिक के पद पर पदस्थ नगर के जवाहर वार्ड में रहने वाले नरेंद्र सौदागर की नागपुर के मिलिट्री चिकित्सालय में शनिवार को उपचार के दौरान निधन होने पर आज रविवार को इनके पार्थिव शरीर का नगर के मोक्षधाम में पूरे […]

You May Like