उपचार के दौरान सैनिक की मौत,राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार

पांढुरना, देशवासियों की सुरक्षा के लिए सेना की बीएसएफ में सैनिक के पद पर पदस्थ नगर के जवाहर वार्ड में रहने वाले नरेंद्र सौदागर की नागपुर के मिलिट्री चिकित्सालय में शनिवार को उपचार के दौरान निधन होने पर आज रविवार को इनके पार्थिव शरीर का नगर के मोक्षधाम में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया,इस दौरान सेना के अधिकारी,कर्मचारी,स्थानीय पुलिस,परिजन, रिश्तेदार तथा बडी संख्या में लोग अंतिम बिदाई देंने उपस्थित थे ।

नगर के जवाहर वार्ड में रहने वाले नरेंद्र सौदागर बीएसएफ के सैनिक के पद पर पदस्थ थे,वर्तमान में यह मथुरा में अपनी सेवाएं दे रहें थे,बीते कुछ दिनों से बीमार के कारण इनका नागपुर के मिलिट्री चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा था,इसी दौरान शनिवार को इनका निधन होने पर इनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सेना के वाहन से इनके पैतृक घर नगर के जवाहर वार्ड लाया गया।

रविवार दोपहर को नगर के जवाहर वार्ड स्थित घर से इनके पार्थिव शरीर की अंतिम यात्रा निकाली गई,जिसमें सेना के अधिकारी,कर्मचारियों के साथ पुलिस अधिकारी,कर्मचारी,परिजन,रिश्तेदार तथा बडी संख्या में लोग उपस्थित थे। स्थानीय मोक्षधाम में सेना तथा पुलिस द्वारा गार्ड आँफ आँनर देंने के बाद स्वर्गीय नरेंद्र सौदागर की 12 वर्षीय पुत्री निकिता ने इसके पिता के पार्थिव शरीर को मुखाअग्नि देकर अंतिम संस्कार किया ।

Next Post

मैहर कॉलेज में टेलीस्कोप से विद्यार्थियों ने देखे चंद्रमा और शनि ग्रह

Sun Oct 25 , 2026
मैहर। शासकीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, मैहर में खगोल विज्ञान पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को सौरमंडल, ग्रहों और आकाशगंगाओं के बारे में रोचक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और प्रसिद्ध खगोलशास्त्री प्रो. एस. नटराजन मौजूद रहे। प्रो. नटराजन ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान […]

You May Like