श्रीलंका में नशीले पदार्थ की तस्करी में शामिल 11 गिरफ्तार

कोलंबो, 28 मई (वार्ता) श्रीलंका के अधिकारियों ने समुद्री अभियान में 600 किलोग्राम से अधिक हेरोइन और क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त की है।

श्रीलंका की नौसेना, राज्य खुफिया सेवा और पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो की संयुक्त टीम ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा दो मछली पकड़ने वाली नावें भी बरामद की गयी है।

अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई में देश के दक्षिणी समुद्री क्षेत्र में दो मछली पकड़ने वाली नावों से 600 किलोग्राम से अधिक हेरोइन और मेथामफेटामिन (आइस) बरामद की गयीं। नावों को डिकोविता बंदरगाह लाया गया, जहां नशीली दवाओं की खेप और आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

श्रीलंका अपनी रणनीतिक समुद्री स्थिति के कारण लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी की चुनौतियों का सामना करता रहा है। अपराध सिंडिकेट इसे ट्रांजिट प्वाइंट के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसके जवाब में, श्रीलंका ने हाल के वर्षों में नारकोटिक्स के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है और भारतीय एजेंसियों के साथ मिलकर निगरानी तथा ड्रग्स जब्ती अभियान बढ़ाए हैं।

उप रक्षा मंत्री अरुणा जयसेकरा, जिन्होंने वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान का निरीक्षण किया, ने तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का वादा किया। उन्होंने कहा, “यह नशा मुक्त समाज बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।” संदिग्धों और प्रतिबंधित सामान को जांच तथा कानूनी कार्यवाही के लिए पुलिस नारकोटिक्स ब्यूरो को सौंप दिया गया है।

Next Post

अमेरिका ने छात्र वीजा साक्षात्कार समय देने पर लगायी रोक

Wed May 28 , 2025
वाशिंगटन 28 मई (वार्ता) अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने अपने दूतावासों से कहा है कि वे फिलहाल छात्र वीजा के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित न करें। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बुधवार को राजनयिकों को भेजे गए पत्र में कहा कि यह रोक अगले आदेश तक जारी […]

You May Like