पत्नि बच्चों की हत्या में असफल युवक ने की आत्म हत्या

रहली. खमरिया वार्ड एक में रहने वाले एक युवक ने रविवार रात पत्नी व तीन बच्चों पर तलवार से कई वार किए और स्वयं ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों ने विवाद के बाद पत्नी व तीनों बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चारों का इलाज किया हालात गंभीर होने से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया है।

ड्यूटी डॉ. संदीप असाटी ने बताया कि पूजा पति लखन पटेल को तीन बच्चों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रात में लाया गया। जिसके पति ने पत्नी एवं तीनों बच्चों के ऊपर तलवार से कई बार किए थे। जिनका प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया है। वहीं सुबह से घर के सामने सागौन के पेड़ से युवक को फंदा से लटका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Next Post

चार बार गठित हुआ जांच दल फिर भी नही पूरी हो सकी जां

Sun Mar 2 , 2025
० मामला जनपद पंचायत सिहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत खोरी में बिना टीएस एवं एएस के कराये गये निर्माण कार्य में की गई अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए फिर गठित हुए जांच दल का सीधी 2 मार्च। चार बार जांच दल गठित होने के बाद भी जांच पूरी नहीं […]

You May Like