भारत, चीन के बीच सीमा संबंधी मामलों पर परामर्श एवं समन्वय तंत्र की 33वीं बैठक बीजिंग में सम्पन्न

नयी दिल्ली, (वार्ता) चीन ने कहा कि भारत के साथ सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 33वीं बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय करने पर सहमति व्यक्त की है।

यह बैठक मंगलवार को बीजिंग में आयोजित की गई।

भारत में चीन के राजदूत जू फेइहोंग ने इस बैठक के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा,‘ “चीन-भारत सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (डब्ल्यूएमसीसी) की 33वीं बैठक आज बीजिंग में आयोजित की गई। दोनों पक्षों ने सकारात्मक, रचनात्मक और दूरदर्शी दृष्टिकोण अपनाते हुए पिछले दिसंबर में चीन-भारत सीमा प्रश्न के लिए विशेष प्रतिनिधियों की 23वीं बैठक के दौरान हुई आम सहमति को लागू करने पर विचारों का व्यापक और गहन आदान-प्रदान किया।”

श्री फेइहोंग ने इसी पोस्ट में लिखा कि “दोनों पक्षों ने चीन-भारत सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए ठोस और प्रभावी उपाय करने और चीन-भारत सीमा प्रश्न के लिए विशेष प्रतिनिधियों की 24वीं बैठक के लिए सक्रिय रूप से तैयारी करने पर सहमति व्यक्त की।”

 

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 26 मार्च 2025

Wed Mar 26 , 2025
पंचांग 26 मार्च 2025:- रा.मि. 05 संवत् 2081 चैत्र कृष्ण द्वादशी बुधवासरे रात 10/16, धनिष्ठा नक्षत्रे रात 11/26, सिद्ध योगे दिन 9/17, कौलव करणे सू.उ. 5/56 सू.अ. 6/4, चन्द्रचार मकर दिन 11/43 से कुम्भ, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 26 मार्च 2025 […]

You May Like

मनोरंजन