चाइल्ड मॉडलिंग के नाम पर महिला से 1.69 लाख की ठगी

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत रामपुर में एक महिला के साथ बच्चे को चाइल्ड मॉडल बनाने और मुनाफे का ठग ने लालच दिया और टास्क पूरा करने के नाम पर 1, 69, 500 की ठग लिए।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार विजयनगर छापर रामपुर निवासी प्रियंका तिवारी (33) पूर्व में प्राइवेट कंप्यूटर कार्य करती थीं, लेकिन बच्चा होने के बाद से घर पर ही रहती हैं। 20 मई को सुबह करीब 9:23 बजे उनके फेसबुक मैसेंजर पर एक अज्ञात प्रोफाइल से मैसेज आया।

मैसेज में उनके बच्चे को चाइल्ड मॉडलफ बनाने का झांसा दिया गया था। जालसाजों ने प्रियंका को झांसे में लेकर एक लिंक भेजी और टेलीग्राम ऐप डाउनलोड करवाया। इसके बाद उन्हें किड्स क्लब नाम के एक ग्रुप में शामिल कर दिया गया। शुरुआत में उन्हें एक पेज पास करने का टास्क दिया गया और कहा गया कि उन्होंने 150 का रिवॉर्ड कैश जीता है। ठगों ने प्रियंका के बैंक खाते की जानकारी लेकर तुरंत 150 ट्रांसफर भी कर दिए, ताकि उनका भरोसा जीता जा सके।

विश्वास बढ़ने पर ठगों ने निवेश के बदले बड़े मुनाफे का लालच देना शुरू किया महिला से 1,000 जमा करवाए और बदले में 1,300 वापस किए। इसके बाद 5,000 जमा करवाए और खाते में 8,450 वापस भेजे। इसके बाद ठगों ने प्रियंका से 15,000 और फिर 48,000 की मांग की। जब प्रियंका ने झिझक दिखाई, तो ठगों ने धमकी दी कि यदि और पैसे नहीं दिए, तो पुराना जमा पैसा भी वापस नहीं मिलेगा। पैसे डूबने के डर से पीड़िता ने टेलीग्राम पर कल्याणी स्वामी नाम की आईडी से बात की। ठगों के निर्देश पर प्रियंका ने अलग-अलग किश्तों में कुल 1,69,500 ट्रांसफर कर दिए।

48,000 गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर किए गए। 50,000 शीतल प्रसाद के एनएसडीएल बैंक खाते में भेजे गए। 50,000 रानी कुमारी नाम के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद ठगों ने 2,30,000 की और मांग करते हुए अनिश दुबे और तरुण सिंघल के दो बैंक खाते भेजे, लेकिन ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने इन खातों में राशि नहीं भेजी। इस पूरी धोखाधड़ी में पीड़िता के दो बैंक खातों से लेनदेन हुआ। उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से 1,19,500 और बैंक ऑफ इंडिया खाते से 50,000 कटे हैं। इसके अलावा उनके खाते की 4,955 की राशि को ठगों द्वारा होल्ड करा दिया गया है।

Next Post

पुलिस ने दफना दी लाश, परिजनों को नहीं दी जानकारी

Sat May 30 , 2026
जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत सतपुड़ा रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को गढ़ा मुक्तिधाम में दफना दिया। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई जबकि उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 6 दिन बाद जब मृतक की पहचान […]

You May Like