पुलिस ने दफना दी लाश, परिजनों को नहीं दी जानकारी

जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत सतपुड़ा रेल्वे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को गढ़ा मुक्तिधाम में दफना दिया। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी गई जबकि उन्होंने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 6 दिन बाद जब मृतक की पहचान हुई तो सातवें दिन बवाल खड़ा हो गया। आक्रोशजिनों ने शुक्रवार को घमापुर थाना घेर लिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। शव की सुपुर्दगी की मांग पर अड़ गए । इसके साथ ही हत्या की आशंका जाहिर की। शव को दफनाने से परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस ने गुस्साएं लोगों को आश्वासन दिया साथ ही जांच के बाद उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। दे
रांझी में गुमशुगदी, केंट ने टरकाया, घमापुर में दर्ज हुआ मर्ग
जानकारी के अनुसार साहिल पासी 22 वर्ष निवासी सदर का रांझी स्थित एक दुकान में काम करता था। 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा था। इसके बाद परिजन केंट थाने पहुुंचे जहां से सीमा विवाद के चलते परिजनों को टरका दिया। परिजन रांझी थाने पहुंचे। 23 मई को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए पतासाजी शुरू की ।
सीडीआर लोकेशन से खुला राज
पुलिस ने सीडीआर निकलवाई । इसके बाद लोकेशन सतपुड़ा ट्रेस हुई। पुलिस ने पता किया तो यह बात सामने आई कि एक युवक ट्रेन से कटा था पीएम के बाद शव को चौहानी मुक्तिधाम में दफना दिया गया। गुरूवार को परिजन साहिल की खोज खबर लेने रांझी थाने पहुंचे। इसके बाद उन्हें घमापुर थाने भेजा गया जहां पुलिस ने रेल्वे ट्रैक पर कटे मृतक की वीडियो, फोटो परिजनों को दिखाई तो उन्होंने पहचान कर ली ।
पुलिस ने बरती लापरवाही, एसपी ऑफिस पहुंचे
शुक्रवार को परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने घमापुर थाने पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। परिजन का कहना रहा कि सात दिन पहले ही साहिल की मौत हो गई थी इसकेबाद भी पुलिस ने उन्हें सूचना नहीं दी दोनों थानों की पुलिस ने लापरवाही बरती। परिजन शव की मांग पर अड़ गए इसके साथ ही हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। सुनवाई नहीं हुई तो एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने शव सुपुर्दर्गी की मांग की। साथ ही निष्पक्ष जांच और हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार कराने की मांग की है । प्रेम प्रसंग एंगल आया सामने
घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम ने बताया कि युवक की टे्रन से कटकर मौत हुई थी। शिनाख्त नहीं हो पाई थी जिसके चलते परिजनों को जानकारी नहीं दी जा सकी थी। शव को दफना दिया गया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है जांच चल रही है प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि युवक का किसी युवती से प्रेम संबंध थे जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है विस्तृत जांच, पीएम रिपोर्ट आना बाकीहै इसके जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार प र आगे की कार्रवाई होगी

Next Post

जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 8 गिरफ्तार, नगदी जब्त

Sat May 30 , 2026
जबलपुर: सिविल लाइन पुलिस ने पुराना आरटीओ के पीछे, सिंघई पैलेस के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से नगदी जब्त की गई।सिविल लाइन थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि पुराना आरटीओ के पीछे ताश के पत्तों पर रुपयों […]

You May Like