जबलपुर: सिविल लाइन पुलिस ने पुराना आरटीओ के पीछे, सिंघई पैलेस के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 8 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से नगदी जब्त की गई।सिविल लाइन थाना प्रभारी कन्हैया बघेल ने बताया कि पुराना आरटीओ के पीछे ताश के पत्तों पर रुपयों की हार-जीत का दांव लगा जुआ खेल रहे बब्बन उर्फ प्रकाश मीरचंदानी, रोहन सिंह राजपूत, शरद ठाकुर, तरूण सिंह राजपूत सभी निवासी साउथ सिविल लाइन, जयेश माकीजा नया मोहल्ला, ओमती, सौरभ मौर्य शीतलामाई, घमापुर, भास्कर कनोजिया गोविन्द भवन, सिविल लाइन, सावन सिंह ठाकुर कांचघर, घमापुर को घेराबंदी कर दबोचा गया। पुलिस ने जुआरियों के पास से और फड़ से 8,680 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
Next Post
कार्यप्रणाली में नवाचार लाएं, सिस्टम को मजबूत बनाएं: एसीएस वर्णवाल
Sat May 30 , 2026
जबलपुर: अधिकारी कार्यप्रणाली में नवाचार लाएं और कुछ नया करते हुए पूरे सिस्टम को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाएं। यह बातें लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल ने स्वास्थ्य सेवाएं आयुक्त धनराजू एस के साथ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल का दौरा […]

You May Like
-
10 months ago
बाणगंगा पुलिस ने नकली नोट के साथ चार युवकों को पकड़ा
-
7 months ago
सतत चेक क्लियरेंस प्रणाली का दूसरा चरण टला