सीहोर. गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह में अंतराष्ट्रीय कत्थक नृत्य कलाकार एवं नृत्यगुरु डॉ रुपाली नवीन सोनी डायरेक्टर सरस्वती कत्थक डांस कला केन्द्र को कला संस्कृति एवं शास्त्रीय एवं फोक नृत्य के क्षेत्र में विगत 10 वर्षो से अमुल्य योगदान देने एवं नगर को प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कलेक्टर, एसपी, सीईओ विधायक, जिलाध्यक्ष एवं अतिथियों द्वारा शील्ड सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया. इससे पहले भी डॉ रुपाली अनेक राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय मंचों से कई अवार्ड, शील्ड, सर्टिफिकेट प्राप्त कर चुकी हैं. डॉ रुपाली विगत कई वर्षों से हमारी संस्कृति हमारी विरासत के मंत्र को लेकर नगर, जिला, प्रादेशिक एवं राष्ट्रीय मंच पर शास्त्रीय एवं फोक नृत्य के माध्यम से कभी कृष्ण लीला, राम लीला, विष्णु लीला, प्रादेशिक संस्कृति, सामाजिक समरसता, पंच परिवर्तन के कई विषयो पर 4 से 16 वर्ष तक के बच्चों की पौध तैयार कर चुकी हैं. 10 वर्ष से स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस, स्थापना दिवस ऐसे कई शासकीय एवं अशासकीय कार्यक्रमों में बच्चों की प्रस्तुति दिलाकर हमारी संस्कृति को पुन: जागरुक करने एवं भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में प्रयत्न कर रही हैं.
