इस रविवार भी लगेगा कृषि उपज मंडी में जैविक हॉट

जबलपुर: कृषि उपज मंडी प्रांगण जबलपुर में इस रविवार 7 दिसम्बर को भी जैविक हाट लगाया जाएगा। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की पहल पर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा पिछले रविवार को लगाये गये जैविक हाट को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था और बड़ी संख्या में यहाँ जैविक उत्पादों की खरीदारी करने पहुंचे थे।
जैविक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने तथा उनके उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगाये जा रहे जैविक हाट में प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों द्वारा गेहूँ, चांवल, मक्का जैसे अनाज तथा कोदो, कुटकी, रागी जैसे श्रीअन्न विक्रय के लिये रखे जाएंगे।

इसके अलावा जैविक रूप से उत्पादित फल एवं साग-सब्जियों का विक्रय भी जैविक हाट में किया जाएगा। जैविक हाट कृषि उपज मंडी प्रांगण के गेट नम्बर-एक के सामने स्थित शेड में सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक लगाया जायेगा। जैविक हाट में सभी स्टॉल जैविक खेती करने वाले किसानों के होंगे तथा वे स्वयं अपने उत्पादों का विक्रय करेगें। उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम ने नागरिकों से जैविक हाट में आकर गुणवत्तायुक्त जैविक उत्पादों को क्रय कर प्राकृतिक खेती अपना रहे किसानों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि जैविक हाट प्रत्येक रविवार को जबलपुर कृषि उपज प्रांगण में लगाया जायेगा।

Next Post

10 दिसंबर तक ठप्प रहेगा बीएसएनएल का सर्वर

Sat Dec 6 , 2025
जबलपुर: भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के सर्वर ठप्प होने से उपभोक्ताओं के सामने परेशानियां खड़ी हो गईं हैं। खबर है कि विगत 1 दिसंबर से ठप्प पड़े बीएसएनएल का सर्वर अभी 10 दिसंबर तक ऐसी ही स्थिति से गुजरेगा। उधर बीएसएनएल के उपभोक्ताओं के सामने सिम पोर्ट कराने सहित […]

You May Like