
ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जयंती पर आज शहर में कई कार्यक्रम हुए। पहली प्रभात फेरी अग्रवाल नवयुवक संघ उपनगर ग्वालियर ने निकाली। प्रभात फेरी में भारी संख्या में शामिल लोग महाराज अग्रसेन की जयकार कर रहे थे। प्रभात फेरी का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया।
प्रभात फेरी घासमंडी चौराहे से शुरू हुई, जिसमें महाराज अग्रसेन की ध्वज पताका सबसे आगे चल रही थी, उसके बाद बैंड बाजों की धुन पर महाराजा अग्रसेन की जयकार करते अग्रवाल समाज के लोग शामिल थे। प्रभात फेरी घासमंडी से किलागेट , हजीरा, तानसेन नगर, रमटापुरा, लोहामंडी होकर हलवाट खाना अग्रसेन भवन पहुंची, जहां विधिवत महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई और प्रसाद वितरण किया गया।
प्रभात फेरी में अग्रवाल नवयुवक संघ के अध्यक्ष सुदामा अग्रवाल, डा. रामबाबू गोयल, विनय अग्रवाल, महामंत्री दीपक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश गोयल, भन्डारी पारस जैन, सहित सतीश जैन, शिवकुमार अग्रवाल, कमलकिशोर बंसल, दिलीप मित्तल, अजय अग्रवाल, किशन कुमार अग्रवाल, प्रदीप मंगल चीनू, देव जैन, दिनेश अग्रवाल, ध्रुव मित्तल, समकित सिंघल, विकास सिंघल, संगम अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पूरनचंद अग्रवाल आदि शामिल हुये।
*महिला कीर्तन हुआ*
अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में अग्रसेन भवन हलवाट खाना पर आज महिला कीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिसमें भारी संख्या में महिलायें शामिल थीं। इसकी संयोजिका नीतू सिंघल, नीलम जैन, नीलम अग्रवाल, नेहा सर्राफ रहीं।
