ग्वालियर: थाटीपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक दीपक श्रीवास ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस लाइन के अपने क्वार्टर में दीपक ने फांसी लगाई। इसके बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना बहोड़ापुर थाना इलाके की है, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुदकुशी का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है।
