मसाले भारतीय खानों की जान है। हर घर का कोई न कोई सीक्रेट मसाला होता है। मसालों का महत्व इसलिए है, क्यों कि इससे खाने का स्वाद बढ़ता है। लेकिन अगर इन्हीं मसालों को सही से स्टोर न किया
मसालों को सही तरीके से स्टोर और इस्तेमाल करने से आपके व्यंजनों का स्वाद ताजा और स्वादिष्ट बना रहेगा। बारिश के मौसम में मसालों को अधिक देखभाल की जरूरत होती है। इन तरीकों से आप भी अपने घर पर मसालों को सही से स्टोर कर सकते हैं।
नमी से बचाएं
बारिश में नमी की समस्या होती है, जिससे दालें व मसालें खराब हो जाते हैं। मसालों को सीधे चूल्हे के ऊपर या डिशवॉशर के पास न रखें, क्योंकि गर्मी और नमी से मसाले गुच्छे बन जाते हैं, फफूंदी लग जाती है और उनका स्वाद खराब हो जाता है।
एयर टाइट डिब्बे में करें स्टोर
एयर टाइट डिब्बों में ही मसालों को स्टोर करें। इससे गंदगी दूर रहती है और मसालों को किसी भी तरह की सीलन से रोकते हैं, इसलिए इस बात का ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि आप अच्छे एयर टाइट डिब्बों का उपयोग करें। खाने में इस्तेमाल होने वाले तेल को एयरटाइट बंद ढक्कन वाले कांच के जार में ही स्टोर करें।
पीसे मसालों की बजाय साबुत मसाले खरीदें
एक बात का आपको खास ख्याल यह भी रखना है कि आपको मसालों को खरीदने के समय कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। जैसे कि बेहतर सुगंध और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए, साबुत मसाले खरीदें और उपयोग करने से ठीक पहले पीसें। जब भी संभव हो, साबुत मसाले, जैसे काली मिर्च, जीरा और दालचीनी को खरीदने की कोशिश करें। साबुत मसाले 2-4 साल तक चलते हैं, जबकि पिसे हुए मसाले 6-12 महीनों के बाद ही खराब हो जाते हैं।
गरम बर्तन के ऊपर न रखें
उबलते बर्तनों के ऊपर मसालों को सीधे न हिलाएं, बल्कि जार में नमी जाने से रोकने के लिए, उन्हें निकालने के लिए एक सूखे चम्मच का उपयोग करें। साथ ही इन्हें आपस में मिलाने से बचें, क्योंकि अगर पुराने और नए मसाले आपस में मिल जायेंगे, तो इससे मसाले जल्दी खराब हो जाएंगे।
लेबल लगाएं
इस बात का ध्यान दें कि आपने जो लेबल जार पर लगाया है, वह वैसे ही रहें, कोई और लेबल वाले जार में किसी और मसाले को डालेंगी, तब भी आपको परेशानी हो सकती है। जार पर एक्सपायरी डेट लिखें, ताकि आपको पता रहे कि उन्हें कब बदलना है। साथ ही इन्हें तेज गंध से दूर रखें, इससे इनका स्वाद बदल जाता है। मसालों को लहसुन या कॉफी जैसी तीखी गंध वाली चीजों के पास न रखें।
फ्रिज में रखना सही या नहीं
इस बात को भी आपको अच्छे से समझने की जरूरत है कि आपको अधिकांश सूखे मसालों को फ्रिज में रखने की कोशिश नहीं रखना चाहिए। इससे मसालों में नमी आ जाती है, लेकिन लाल मिर्च पाउडर और पेपरिका को फ्रिज में रखने से कीड़ों से बचाव होता है और उनका रंग बरकरार रहता है।
