नेशनल हाईवे पर एक माह से बंद हैं स्ट्रीट लाइट, राहगीर परेशान

सुसनेर. शहर से गुजर रहे उज्जैन-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर पिछले एक महीने से स्ट्रीट लाइट बंद है, जिसके कारण रहवासियों के साथ ही वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रात के समय तहसील कार्यालय से लेकर पदमावती होटल तक एक किलोमीटर की परिधि में इस मार्ग पर अंधेरा छाया हुआ है. जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है. वहीं मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड बना हुआ है, जिस पर भी अंधेरा होने के कारण रहवासियों को ज्यादा परेशानी हो रही है.

जहां यह समस्या है, वह पूरा इलाका वार्ड 12 का है. इसको लेकर वार्ड रहवासियों के साथ ही वार्ड पार्षद मीना पवन शर्मा ने एनएचएआई के अधिकारियों से शिकायत की है. एक महीने से हाईवे पर स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण रात के समय यात्रा करने वाले लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. अंधेरे के कारण सडक़ हादसे होने का खतरा बढ़ गया है. खासकर उन जगहों पर जहां आबादी बसी हुई है.

इनका कहना है

उज्जैन झालावाड राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर सुसनेर शहरी क्षेत्र में हमारे एनएचएआई के द्वारा विद्युुत लेम्प लगाए गए हैं. किन्तु बिजली कम्पनी ने इसके पास से ही 11 केवी की लाइन निकाल दी, जिसके कारण हमारी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है. हम इसको ठीक करने का प्रयास कर रहे हैं. जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा.

– पीके मिश्रा, इंजीनियर, एनएचएआई

Next Post

साय से अठावले ने की सौजन्य मुलाकात

Tue Jul 1 , 2025
रायपुर 01 जुलाई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने सौजन्य मुलाकात की। श्री साय ने शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। श्री साय ने इस अवसर पर […]

You May Like