दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा पर तेजाब से हमला, तीन की पहचान

नयी दिल्ली 26 अक्टूबर (वार्ता) राजधानी के भारत नगर इलाके में रविवार को मोटरसाइकिल से आए तीन युवकों ने एक 20 वर्षीय छात्रा पर तेजाब से हमला करके उसे घायल कर दिया।

पीड़ित छात्रा घटना के समय अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज में एक अतिरिक्त कक्षा के लिए जा रही थी। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान मुकुंदपुर निवासी जितेंद्र और उसके साथियों इशान और अरमान के रूप में हुई है।

उत्तर-पश्चिम के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया, “इशान ने कथित तौर पर अरमान को एक बोतल दी, जिसने उस पर तेजाब फेंक दिया। पीड़िता ने अपना चेहरा बचाने की कोशिश की, लेकिन उसके दोनों हाथ झुलस गए।”

पीड़िता को पहले दीप चंद बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में इलाज के लिए आरएमएल अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने खुलासा किया कि पीड़िता मुख्य आरोपी जितेंद्र को जानती थी, जो कथित तौर पर उसका पीछा करता रहता था। लगभग एक महीने पहले उनके बीच तीखी बहस हुई थी।

घटना के बाद, पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मौके से फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Next Post

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय बीज निगम के बीज प्रसंस्करण संयंत्र का उद्घाटन करेंगे

Sun Oct 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को राजधानी के पूसा परिसर में राष्ट्रीय बीज निगम (एनएससी) के नए बने अत्याधुनिक सब्जी एवं पुष्प बीज प्रसंस्करण संयंत्र एवं पैकिंग इकाई का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, वह बरेली, धारवाड़, हासन, […]

You May Like