
भोपाल। मीकैप्स संस्था के 40वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह व वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें शहर के शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन पाठ से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए मेहनत व सकारात्मक सोच का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व डीजीपी राधा शंकर ने अनुशासन और आत्मविश्वास पर जोर दिया, जबकि विशेष अतिथि अशोक सिंह ने उच्च शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। समारोह में एमपी व सीबीएसई बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। नीट परीक्षा में सफल विद्यार्थियों, खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों तथा टैलेंट सर्च प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने संस्था की 40 वर्षों की शैक्षिक सेवाओं की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में छात्रवृत्ति चेक वितरित कर आभार व्यक्त किया गया।
