एमपी नगर में बेकाबू डंपर ने कार को मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला, परिवार सुरक्षित

भोपाल। एमपीनगर इलाके में तेज रफ्तार में रविवार को सड़क पर जा रही एक डंपर ने पीछ से कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में हालांकि कार सवार परिवार इस दौरान सुरक्षित रहा लेकिन, कार पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार मालिक ने आरोपी डंपर चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के मुताबिक फरियादी संजीव सिंह (51) निवासी मिसरोद ने एमपीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. संजीव ने पुलिस को बताया कि वह निजी काम करते हैं. वह अपनी कार में परिवार के साथ रेलवे कॉलोनी गोविन्दपुरा से एयरपोर्ट भोपाल जा रहे थे. दोपहर के समय फूलों की दुकान के पास जोन 2 एमपी नगर पहुंचे. तभी पीछे से आ रहे डम्फर के चालक अपने तेजी और लापरवाही से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे के दौरान कार का पीछे का बम्फर, आगे पीछे के दोनो गेट, ड्राईवर साईड का अगला टायर, साईड मिरर व कार के अन्य हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं. संजीव और उनका परिवार इस दौरान सुरक्षित रहा. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

दो दिन पहले जेल पहुंचे बंदी की मौत, परिजन लगा रहे पुलिस पर आरोप

Sun Aug 9 , 2026
भोपाल। सेंट्रल जेल में दो दिन पहले पहुंचे एक बंदी की मौत का मामला रविवार को सामने आया. 35 साल के बंदी की मौत पर परिजन पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं. जेल प्रशासन की तरफ से बंदी के सीने में दर्द होने और इलाज के दौरान मौत होने का […]

You May Like