मस्जिद के बाहर केबल में आग, लगातार ब्लास्ट से मचा हड़कंप

मक्सी। मक्सी नगर के मस्जिद चौक में मंगलवार शाम जामा मस्जिद के बाहर विद्युत केबल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना करीब शाम 7:15 बजे हुई, जब केबल में अचानक जोरदार ब्लास्ट की आवाजें सुनाई दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लगभग 200 मीटर लंबी केबल में करीब 10 मिनट तक आग लगी रही और बीच-बीच में तेज धमाके होते रहे। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन नवरात्रि के चलते रात 8 बजे के बाद इस मार्ग से बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे गुजरते हैं। केबल में आग लगने से शहर के दुर्गा पंडालों में अंधेरा भी फैल गया।

विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति बंद की और स्थिति को कंट्रोल किया। बाद में केबल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Next Post

CM डॉ यादव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और गुजरात सीएम के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

Tue Sep 23 , 2025
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के साथ उच्च स्तरीय बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में राज्य हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई और मध्यप्रदेश की विकास योजनाओं एवं जल […]

You May Like

Play sound