सड़कों पर दौड़ रही थीं खतरे की बसें

इंदौर: इंदौर में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है. मंगलवार को आरटीओ और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने स्टार चौराहे पर अनफिट और बिना परमिट चल रही बसों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. जांच के दौरान कई बसों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी उजागर हुई.कार्रवाई के दौरान लोक परिवहन वाहनों, खासकर ऑल इंडिया टूरिस्ट बसों की जांच की गई.

टीम ने बसों में इमरजेंसी एग्जिट, फायर सेफ्टी सिस्टम और आपातकालीन निकास व्यवस्था को परखा. कई बसों में इमरजेंसी एग्जिट बंद पाए गए, जबकि फायर एक्सटिंग्विशर जांच के दौरान खराब निकले और चालू ही नहीं हुए. इससे यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. जांच में यह भी सामने आया कि कुछ बसें ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट लेकर नियमों के विपरीत स्टेज कैरिज के रूप में संचालित की जा रही थीं.

परमिट शर्तों के उल्लंघन और सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर 8 बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लाख 26 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. वहीं गंभीर खामियां मिलने पर दो बसों की फिटनेस तत्काल निरस्त कर दी गई. संयुक्त कार्रवाई में आरटीओ प्रदीप शर्मा, एसडीएम घनश्याम धनगर, एआरटीओ राजेश गुप्ता और उड़नदस्ता टीम प्रभारी आकाश सिठोले सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

शहर में पुल-पुलियाओं के लोकार्पण की तैयारी

Wed May 20 , 2026
इंदौर:शहर में निर्माणाधीन पुल-पुलियाओं और फ्लाई ओवर ब्रिज की महापौर ने समीक्षा बैठक ली. बैठक में शहर में निर्मित 10 ने पुल – पुलियाओं के लोकार्पण की तैयारी 20 जून संभावित होने की जानकारी विभागों के अधिकारियों को दी है. साथ ही दिसंबर तक शहर के सभी फ्लाई ओवर ब्रिज […]

You May Like

मनोरंजन