महाकाल भस्मारती में बड़ा बदलाव: अब तत्काल ऑनलाइन परमिशन, ऑफलाइन व्यवस्था समाप्त

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर की भस्मारती परमिशन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब श्रद्धालुओं को रेलवे की तर्ज पर “तत्काल” सुविधा के तहत ऑनलाइन परमिशन मिलेगी, जिसके लिए रोज सुबह 8 बजे पोर्टल खुलेगा। पहले एक दिन पूर्व मिलने वाली नि:शुल्क ऑफलाइन परमिशन पूरी तरह बंद कर दी गई है।

नई व्यवस्था के अनुसार, तत्काल कोटे में 300 श्रद्धालुओं को “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर परमिशन दी जाएगी, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये शुल्क तय किया गया है। इससे श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़े रहने से राहत मिलेगी।

साथ ही, नियमित बुकिंग की अवधि भी 3 माह से घटाकर 1 माह कर दी गई है। अब हर महीने की बुकिंग विंडो तय तारीख पर सुबह 8 बजे खुलेगी। मंदिर समिति का मानना है कि इस नई व्यवस्था से पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेंगी।

Next Post

वृद्ध सास को जलाकर मारने का प्रयास, खेत में जल रहे खापों के बीच फेंक दिया

Wed Apr 15 , 2026
उज्जैन। जमीन विवाद को लेकर बहू ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर 100 साल की सास से विवाद किया और खेत में जल रहे खापों के बीच फेंक दिया। झुलसी हालत में बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए चरक अस्पताल लाया गया है। तराना के ग्राम लसूडिया बेचर से झुलसी […]

You May Like

मनोरंजन